वाराणसी, जनवरी 30 -- वाराणसी, संवाददाता। विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) यजुवेंद्र विक्रम सिंह की कोर्ट में गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से अमेरिका में सिखों को लेकर दिए गए बयान के मामले में दाखिल रिवीजन अर्जी पर सुनवाई टल गई। वहीं इसी कोर्ट में ब्राउन यूनिवर्सिटी में भगवान श्रीराम पर टिप्पणी के मामले में दाखिल निगरानी अर्जी पर भी सुनवाई टल गई। इसमें भी राहुल गांधी का पार्टी बनाया गया है। अब दोनों मामलों की सुनवाई 19 फरवरी को होगी। सिखों पर बयान प्रकरण में पिछली तारीख पर अपना पक्ष रखने के लिए राहुल गांधी को नोटिस भेजा गया है। ज्ञात है कि कोर्ट में अमेरिका यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान के मामले में दाखिल रिवीजन अर्जी पर सुनवाई लंबित है। मामले में तिलमापुर सारनाथ के नागेश्वर मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ अर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.