नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय इन दिनों कांग्रेस और केंद्र की बीजेपी सरकार के बीच संतुलन बनाते नजर आ रहे हैं। एक दिन पहले उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ कैफे में लंच और कॉफी पर मुलाकात की थी। इसके अगले दिन शनिवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चेन्नई मेट्रो में सफर करते और IIT मद्रास परिसर में मंदिर जाते नजर आए। विजय के इन दोनों कार्यक्रमों ने राज्य की राजनीति के साथ राष्ट्रीय स्तर पर उनकी बढ़ती महत्वाकांक्षाओं को लेकर भी चर्चा तेज कर दी है। पीएम मोदी चेन्नई मेट्रो रेल के दूसरे चरण का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने करीब 13 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। यह भी पढ़ें- प्रदर्शनकारियों को ले जा रही पुलिस गाड़ी पर चढ़ गए आदित्य ठाकरे, खूब काटा गदर थलपति...