राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में प्रदर्शन
मधुबनी, जुलाई 24 -- जयनगर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दिशा-निर्देश पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को राहुल गांधी के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व मधुबनी जिला कांग्रेस कमेटी पश्चिम की अध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा ने किया। जबकि अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार व शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। कार्यक्रम में नवेंदु झा, अरुण प्रधान, अयोधी पासवान, महंत मुकेश कुमार सिंह, राजकमल सिंह, मोहम्मद अब्दुल्ला, बासोपट्टी प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद खालिद, मोहम्मद मुमताज, संजय कुमार सिंह, मोहम्मद हसन, संतोष मंडल, हरि यादव, संतोष यादव, मोहम्मद जमीर सहित बड़ी संख्या में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.