रांची, अगस्त 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम संदेश का बंद लिफाफा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंपा। उन्होंने सीएम कार्यालय में इस संदेश को दिया है। राहुल गांधी ने संदेश के माध्यम से छात्र-युवाओं की समस्याओं और उनके आंदोलन को संवेदनशीलता से जल्द से जल्द समाप्त कराने का आग्रह किया है। डॉ. कुमार राजा ने कहा कि गठबंधन की सरकार और कांग्रेस पार्टी लगातार छात्रों व युवाओं की समस्याओं को लेकर गंभीर और संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि हमारी राजनीति वहां से शुरू होती है, जहां छात्रों और युवाओं के आंदोलन को समाप्त कर उनकी समस्याओं का समाधान और व्यवस्था में पारदर्शिता लाने का प्रयास किया जाता है। यह भी पढ़ें- झारखंड JPSC-JSSC ...