धनबाद, अगस्त 23 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। राहुल गांधी के लाइव कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' का प्रसारण धनबाद में किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में राहुल गांधी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर युवाओं और छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय छात्रों और जेन-जी (नई पीढ़ी) के युवाओं को सीधे राष्ट्रीय नेतृत्व से जोड़ना था। कार्यक्रम धनबाद के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर प्रदेश महामंत्री अशोक सिंह, जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, प्रदेश सचिव पप्पू पासवान, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह योगी, भूली नगर अध्यक्ष गंगा वाल्मीकि, राजू दास, अरविंद कुमार सैनी, जिला उपाध्यक्ष तबरेज़ खान, प्रदेश उपाध्यक्ष अमीर हाशमी, प्रदेश महासचिव राजीव रंजन, महासचिव खुर्शीद अंसारी, महासचिव ...