सुल्तानपुर, जून 17 -- सुलतानपुर। गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विचाराधीन मुकदमे की सुनवाई बुधवार को फिर टल गई। याची के वकील सन्तोष पाण्डेय ने बताया कि ट्रायल कोर्ट से राहुल गांधी का वायस सैंपल तलब करने की अर्जी खारिज करने के आदेश को सेशन कोर्ट में चुनौती दी गई है। जहां ट्रायल कोर्ट की फाइल तलब होने के कारण विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने सुनवाई 29 जून के लिए नियत की है। कर्नाटक के बंगलूरू में आठ मई 2018 को एक जनसभा के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में भाजपा नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ चार अगस्त 2018 को मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...