सुल्तानपुर, मार्च 28 -- सुलतानपुर। कांग्रेस सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जारी मानहानि केस में सुनवाई छह अप्रैल के लिए टल गई है। नियत तिथि पर राहुल गांधी की वायस रिकार्डिंग का सत्यापन कराने पर सुनवाई होगी। याची के वकील सन्तोष पाण्डेय ने राहुल की वायस रिकार्डिंग को विधि विज्ञान प्रयोगशाला से सत्यापित कराने की मांग की थी जिस पर राहुल गांधी के वकील केपी शुक्ल ने आपत्ति दाखिल की। एमपी - एमएलए कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने छह अप्रैल को याची की अर्जी पर सुनवाई नियत की है।कर्नाटक के बंगलूरू में आठ मई 2018 को एक जनसभा के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में भाजपा नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ चार अगस्त 2018 को मानहानि का मुकदमा दायर किया था। कोर्ट में बीती 20 फरवरी को हाजिर होकर राहुल गांधी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.