राहुल गांधी के मुकदमे में कोर्ट ने रिकार्ड किया तलब
सुल्तानपुर, मई 30 -- सुलतानपुर। गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का वायस सैंपल तलब करने के लिए याचिका पर निगरानी अदालत ने ट्रायल कोर्ट से रिकार्ड तलब किए हैं। एमपी - एमएलए कोर्ट के विशेष जज राकेश ने पांच जून को सुनवाई नियत की है। ट्रायल कोर्ट ने राहुल गांधी का वाइस सैंपल तलब करने की अर्जी बीती दो मई को खारिज कर दी थी। याची ने वकील सन्तोष पाण्डेय के जरिए उस आदेश को सेशन कोर्ट में चुनौती दी है जिस पर निचली अदालत से रिकॉर्ड तलब किए गए हैं। कर्नाटक के बंगलूरू में आठ मई 2018 को एक जनसभा के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में भाजपा नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ चार अगस्त 2018 को मानहानि का मुकदमा दायर किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.