सुल्तानपुर, मार्च 27 -- सुलतानपुर, संवाददाता। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर चल रहे मानहानि मुकदमे में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। रामनवमी के अवकाश के कारण दीवानी कोर्ट बंद रही और मामला शनिवार के लिए टाल दिया गया। याची के वकील संतोष पांडेय ने राहुल गांधी की वॉयस रिकॉर्डिंग को विधि विज्ञान प्रयोगशाला से सत्यापित कराने की मांग की थी। इसी मांग पर एमपी-एमएलए कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई नियत थी। लेकिन अवकाश घोषित होने के कारण सुनवाई आगे टल गई।यह मुकदमा भाजपा नेता विजय मिश्र ने चार अगस त 2018 को दायर किया था। आरोप है कि कर्नाटक के बेंगलुरू में आठ मई 2018 को एक जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।बीती 20 फरवरी को राहुल गांधी कोर्ट में हाजिर हुए थे। उन्होंने अपना बयान दर्ज करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.