राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे पर चर्चा की
विकासनगर, मई 31 -- पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से मुलाकात कर आगामी राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी का आगामी उत्तराखंड दौरा ऐतिहासिक साबित होगा, जिससे कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और संजीवनी मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटेंगे। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के दौरे से संगठन में नई शक्ति का संचार होगा और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर देहरादून में राहुल गांधी के स्वागत की तैयारियों में जुटेंगे। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा होगा ऐतिहासिक : गावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.