लखनऊ, अक्टूबर 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर मंगलवार को कहा है कि राहुल गांधी बिना किसी वजह के लोकतांत्रिक मर्यादा को लांघते हुए भाजपा को बर्बाद करने की खुलेआम धमकी दे रहे हैं। सनद रहे कि उनकी नेतागीरी के दरम्यान ही कांग्रेस अपनी ऐतिहासिक बर्बादी देख रही है।केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश राहुल गांधी की पार्टी का सूपड़ा साफ होते देख रहा है। उनके यूपीए शासन के दौरान 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को महज़ 44 सीटें मिली और तबसे दिल्ली दूर है। राज्यों में भी गिरावट का सिलसिला थमा नहीं है। उनके शासनकाल में भी राज्य ऐसे फिसलते रहे, जैसे 'मुट्ठी से रेत' फिसलती है। इसलिए भाजपा को बर्बाद करने की धमकी देने के बजाय उनको अपना ...