राहुल गांधी के नेतृत्व में जो विपक्ष है वह पूरा रावण का कुनबा : आचार्य प्रमोद कृष्णम
बुलंदशहर, अगस्त 2 -- शहर के होटल कलश में आयोजित गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष, राहुल गांधी और पप्पू यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि "राहुल गांधी के नेतृत्व में जो विपक्ष है, वह पूरा रावण का कुनबा है। इसमें कोई खरदूषण की भूमिका में है तो कोई कुंभकरण की भूमिका में।" उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में पप्पू यादव ने सनातन धर्म को बदनाम करने का प्रयास किया और इसे एक सुनियोजित षड्यंत्र बताया। उन्होंने कहा कि "जिस व्यक्ति का सनातन से संबंध नहीं है, वह भारत का भी नहीं हो सकता।" उन्होंने राहुल गांधी और पप्पू यादव से संत समाज और सनातन धर्म से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगने की मांग की। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.