अल्मोड़ा, जून 3 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। राहुल गांधी के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बुधवार को एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर पुलिस की विभिन्न टीमों ने सीमावर्ती चेकपोस्टों, प्रमुख मार्गों और आंतरिक संपर्क मार्गों पर हर वाहन की तलाशी ली। इस दौरान यात्रियों के सत्यापन भी जांचे गए। इसके अलावा होटलों, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं और आवासीय प्रतिष्ठानों की जांच कर किसी भी प्रकार की संदिग्धता मिलने से पुलिस को सूचना देने की हिदायत दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...