देहरादून, जुलाई 17 -- देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के नेतृत्व में आराघर चौक पर राहुल गांधी के दौरे के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाएं। आरघर चौक पर भारी संख्या में महिलाएं जुटी है और पुलिस ने सबको बैरिकेडिंग में रोका हुआ है। महिलाओं का कहना है कि नारी शक्ति के साथ कांग्रेस ने धोखा किया है। इसलिए उनका विरोध किया जा रहा है। आराघर पर ट्रैफिक डायवर्ट कर ईसी रोड की तरह मोड़ दिया गया है। सीएमआई चौक से आराघर चौक तक जीरो जोन कर दिया गया है। महिलाओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...