राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
प्रयागराज, अगस्त 2 -- प्रयागराज। आगामी आठ अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित प्रयागराज दौरे की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सोहेल अख्तर अंसारी के प्रथम प्रयागराज आगमन पर अटाला चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और नारे लगाकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर सोहेल अख्तर अंसारी ने बताया कि राहुल गांधी आठ अगस्त को प्रयागराज आएंगे, जहां वह छात्रों के बीच संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं, छात्रों और समाज के सभी वर्गों के अधिकारों एवं सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी आठ अगस्त को करेंगे छात्र संवाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.