राहुल गांधी के देहरादून आने से पहले कांग्रेस और पुलिस में झड़प, रातभर हंगामा; क्या विवाद
देहरादून, जुलाई 15 -- कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के देहरादून में प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और कांग्रेस के बीच 'टकराव' अपने चरम पर पहुंच गया। दिन में शुरू हुआ विवाद देर रात हंगामे में तब्दील हो गया, जब अनुमति निरस्त होने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता आधी रात परेड ग्राउंड की ओर कूच कर गए। करीब एक घंटे तक चले विरोध, नारेबाजी और पुलिस से तीखी झड़प के बाद कांग्रेस ने अपना कार्यक्रम रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल में करने की घोषणा की।दिन में रोकी ट्रकों की एंट्री परेड ग्राउंड में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सुबह से ही विवाद शुरू हो गया था। कांग्रेस की ओर से टेंट और अन्य सामग्री लेकर पहुंचे ट्रकों को नगर निगम की टीम ने ग्राउंड में प्रवेश से रोक दिया। निगम का तर्क था कि पुलिस व जिला प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.