राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस का प्रदर्शन आज
बिहारशरीफ, जून 18 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर शुक्रवार को शेखपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इस दौरान केक काटकर जन्मदिवस मनाने के साथ-साथ महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंदी कुमार यादव ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित आजाद हिंद आश्रम में कांग्रेस पार्टी कार्यालय में राहुल गांधी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके बाद कलेक्ट्रेट के पास विरोध-प्रदर्शन करेंगे तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ पुतला दहन करेंगे। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस का प्रदर्शन आज यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.