राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने शरबत का वितरण किया राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने शरबत का वितरण किया
सहारनपुर, जून 19 -- रामपुर मनिहारान। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली हाईवे पर राहगीरों को मीठे शरबत का वितरण किया। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाते हुए उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की है। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शवेता सैनी, इंजीनियर सत्य संयम भूर्यान, सीता भारद्वाज, रेखा धीमान, रीता, बाबर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया, बांटे फल और शरबत यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया, मरीजों को वितरित किए फल व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.