रुद्रपुर, जून 19 -- गदरपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर शुक्रवार को वार्ड 11 में महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा ने बच्चों के साथ केक काटकर राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रियदर्शिनी उड़ान योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत बालिकाओं और महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए। यहां सभासद विनीता चौधरी, नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भूसरी, ब्लॉक अध्यक्ष चंदन नयाल, मिक्की भगत, सुनीता हुड़िया, अजय गाबा, शाकिर अली, सतजीत सिंह गुलाटी, रामविलास गुरुजी, ब्रजेश चौधरी बिल्लन आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों के बीच बांटे ...