राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने लगाया रक्तदान शिविर, 65 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित
हरिद्वार, जून 19 -- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर महानगर कांग्रेस एवं यूथ कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में कनखल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 65 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम में जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग तथा स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि राहुल गांधी देश के विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में शोषणमुक्त समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा। यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया एवं वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि रक्तदान महादान है और ऐसे आयोजनों से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ती है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.