राहुल गांधी के छात्र संवाद की वीडियो स्क्रीनिंग, युवाओं से जागरूक होने का आह्वान
देहरादून, जून 27 -- अरुण मिश्रा हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को कनखल स्थित एक कोचिंग सेंटर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों के साथ हुए संवाद की वीडियो स्क्रीनिंग कराई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि छात्रों को अपने अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जागरूक होकर आवाज उठानी चाहिए। यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने कहा कि कांग्रेस शिक्षा, रोजगार और युवाओं के मुद्दों को लगातार उठा रही है। कार्यक्रम में रविन्द्र शर्मा, उज्ज्वल वालिया, हिमांशु राजपूत, धनीराम शर्मा सहित कई छात्र मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.