रामगढ़, जुलाई 5 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी छात्रों की गूंज अभियान के तहत रविवार को रामगढ़ जिला एनएसयूआई की ओर से जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य रूप से रामगढ़ जिला एनएसयूआई के जिला महासचिव रईस अंसारी, जिला महासचिव अंकित कुमार तथा इंडियन यूथ कांग्रेस रामगढ़ के जिला महासचिव आशिफ शेख उपस्थित थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने कहा कि छात्रों की गूंज अभियान का उद्देश्य देशभर के छात्रों और युवाओं की समस्याओं को सुनकर उन्हें मजबूती से संबंधित मंचों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आज लाखों छात्र पेपर लीक, परीक्षा में अनियमितता, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, बढ़ती शिक्षा लागत और रोजगार जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। यह भी पढ़ें- राहुल गां...