सहारनपुर, सितम्बर 1 -- सहारनपुर। राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में दर्ज एससी/एसटी एक्ट की एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के नेतृत्व में सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एफआईआर को गलत बताया। मनीष त्यागी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपमानित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। उन्होंने इसे राजनीतिक दबाव में की गई कार्रवाई बताया। जिला अध्यक्ष संदीप राणा ने भी एफआईआर वापस लेने की मांग की। अशोक सैनी, चंद्रजीत सिंह और अनुज शर्मा ने कहा कि खड़गे के अपमान के मामले में दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो दलित समाज इसका जवाब देगा। यह भी पढ़ें- खड़गे के अपमान के विर...