मुंगेर, सितम्बर 1 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज एफआईआर के विरोध में सोमवार को हवेली खड़गपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर निकाले गए मार्च का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एफआईआर को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी लगातार आम लोगों, युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं। उनकी आवाज को दबाने के लिए एफआईआर और कानूनी कार्रवाई करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन उन्होंने कहा कि कांग्रेस...