राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भिड़ गए ABVP-NSUI छात्र, जमकर चले लात-घूंसे
नई दिल्ली, अगस्त 22 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शनिवार को होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले शुक्रवार को यहां 'सीओईपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी' के छात्रावास परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और 'नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया' (NSUI) के सदस्यों के बीच झड़प हो गई। घटना के बाद परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। आज यानी शनिवार को राहुल गांधी का यह कार्यक्रम होने वाला है। एबीवीपी के सदस्यों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पुणे (सीओईपी) की छात्राओं पर शनिवार के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराने का दबाव बना रहे थे। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि कार्यक्रम का समर्थन करने वाली दो छात्राओं को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्रावास में कथित रूप से बंद कर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.