आदित्यपुर, मार्च 28 -- आदित्यपुर। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का 31 मार्च को चाईबासा आगमन हो रहा है। इसे लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से व्यापक तैयारी की जा रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे ने बताया कि उनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से आवश्यक दस्तावेज जमा कराने की अपील की गई है। इसमें आधार कार्ड की फोटो कॉपी, हस्ताक्षरित प्रति, मोबाइल नंबर एवं दो फोटो अनिवार्य रूप से जमा करने को कहा गया है, ताकि उन्हें कार्यक्रम स्थल तक प्रवेश के लिए पास उपलब्ध कराया जा सके। कार्यकर्ताओं से शनिवार 28 मार्च तक दस्तावेज जमा करने को कहा गया है, ताकि रविवार, 29 मार्च को जिला अध्यक्ष के माध्यम से सूची प्रदेश अध्यक्ष को भेज...