राहुल गांधी के इस करीबी पर CM विजय मेहरबान! RS की इकलौती सीट कर दी दान; महीने भर में INC को दूसरा गिफ्ट
नई दिल्ली, जून 3 -- Rajya Sabha Election: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सत्ताधारी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के चीफ थलापति विजय ने बड़ा दिल दिखाते हुए राज्य में 18 जून को होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए एकमात्र सीट कांग्रेस को आवंटित कर दी है। बड़ी बात यह है कि कांग्रेस के पास मात्र पांच विधायक ही हैं। बावजूद इसके TVK ने इकलौती सीट उसे दान कर दी है। एक महीने के अंदर मुख्यमंत्री विजय की तरफ से कांग्रेस को यह दूसरा बड़ा गिफ्ट है। इससे पहले मंत्रिमंडल में भी कांग्रेस के दो विधायकों को जगह दी गई थी। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, AICC पदाधिकारी प्रवीण चक्रवर्ती को इस सीट से उम्मीदवार बनाया जाएगा। वह शुक्रवार या सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। एक बयान में, तमिलनाडु के सत्ताधारी गठबंधन ने घोषणा की है कि तमिलनाडु से खाली हो रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.