राहुल गांधी के अमेठी आगमन से पहले शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन
गौरीगंज, मई 20 -- अमेठी, संवाददाता। देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित अमेठी दौरे से पहले राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है। मंगलवार को गौरीगंज फल मंडी के पास भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता सड़क किनारे खड़े होकर "राहुल गांधी वापस जाओ" के नारे लगाते रहे। प्रदर्शनकारियों ने अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं का कहना था कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने का काम कर रही है, जबकि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिला महामंत्री विषुव मिश्र, आशा बाजपेई, अरुण मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पोस्टर वार से गरमाई राजनीति, सांसद किशोरी लाल शर्मा पर उठे सवाल प्रदर्शन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.