बागेश्वर, मई 30 -- देवेंद्र पांडे, कौसानी, बागेश्वर। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अल्मोड़ा में प्रस्तावित रैली को लेकर जिले के कांग्रेसियों में उत्साह है। कार्यक्रम को सफल बनाने को कौसानी में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी। जिला मुख्यालय में भी आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। कौसानी में हुए कार्यक्र में पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि चार जून को अल्मोड़ा में राहुल गांधी की सभा होगी। सोबन सिंह जीना विवि के मैदान को होने वाली रैली की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह भी पढ़ें- कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जनसभा को लेकर उत्साह बागेश्वर से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता रैली में भाग लें...