नैनीताल, मई 30 -- गरमपानी। आगामी चार जून को अल्मोड़ा में प्रस्तावित नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जनसभा को सफल बनाने के लिए शनिवार को बेतालघाट में कांग्रेसियों की बैठक हुई। जिसमें तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिम्मेदारियां सौंपी। गांव-गांव तक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की टोलियां गठित कर रैली में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी। साथ ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया। यहां ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, ब्लॉक अध्यक्ष जमुना कत्यूरा, जंग बहादुर सिंह महरा, राजेंद्र त्रिपाठी, ब्लॉक प्रभारी भुवन तिवारी, देवेंद्र बिष्ट, गोपाल गड़िया, ज्येष्ठ प्रमुख रणजीत जीना, जिला महामंत्री तरुण कांडपाल, गोपाल सिंह महरा, विन...