नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। आगामी 4 नवंबर 2026 को जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी संगरूर से अपनी पार्टी के चुनावी अभियान का शंखनाद करने पंजाब आ रहे हैं, वहीं ठीक उसी दिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उनके खिलाफ बड़ा काट खोज निकाला है। बीजेपी उसी दिन चंडीगढ़ में एक विशाल 'सिख कॉन्क्लेव' आयोजित करने जा रही है, जिसके केंद्र में 1984 के सिख विरोधी दंगे और पीड़ितों के लिए न्याय का मुद्दा रहेगा। सूत्रों के मुताबिक, इस एक दिवसीय सम्मेलन में 1984 दंगों के पीड़ित परिवार, अदालत में उनकी लड़ाई लड़ने वाले वकील और मामलों में फैसला सुनाने वाले जज एक मंच पर नजर आएंगे।'सिखों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे राहुल' बीजेपी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की प...