लखनऊ, अप्रैल 20 -- UP News: राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता मामले में न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने स्वयं को सुनवायी से अलग कर लिया है और सुनवाई के लिए नए बेंच को नॉमिनेट करने के लिए फ़ाइल को मुख्य न्यायमूर्ति के समक्ष भेजने का निर्देश दिया है। न्यायालय ने याची एस. विग्नेश शिशिर द्वारा सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों का संज्ञान लेते हुए, स्वयं को सुनवाई से अलग किया है। आपको बता दें कि बीते दिन हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कथित दोहरी नागरिकता मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के, ओपन कोर्ट में सुनाये गए अपने आदेश को रोक दिया था। शनिवार को हाईकोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध आदेश में न्यायालय ने कहा है कि शुक्रवार को सुनवाई के दौरान याची समेत केंद्र व राज्य सरकार के अधिवक्ताओं से पूछा गया था कि क्या इस मामले में विपक...