राहुल गांधी की ट्रेन लेट हो सकती है, डोटासरा ने मोदी-शाह का नाम लेकर कह दी बड़ी बात
नई दिल्ली, जून 17 -- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को कोटा में भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चाहें तो राहुल गांधी की ट्रेन लेट करा सकते हैं, लेकिन राहुल गांधी का कोटा दौरा हर हाल में होगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने किसी भी संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं तैयार कर रखी हैं और जरूरत पड़ने पर चार्टर विमान की व्यवस्था भी की गई है। मीडिया से बातचीत में डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी का कार्यक्रम ट्रेन से कोटा पहुंचने का है, लेकिन कांग्रेस पूरी तरह सतर्क और तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार विपक्ष के कार्यक्रमों में बाधा उत्पन्न करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। इसी आशंका को देखते हुए पार्टी ने सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.