पिथौरागढ़, जुलाई 22 -- संतोष, पिथौरागढ़। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तार से आक्रोशित कांग्रेसियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। बुधवार को जिला मुख्यालय से लेकर डीडीहाट तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार का पुतला जलाते हुए तानाशाही का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा सरकार ने आंदोलन को कुचलने के लिए नेता प्रतिपक्ष की गिरफ्तारी का हिंसक प्रयास किया, जो निंदनीय है। जिला मुख्यालय में सिल्थाम तिराहे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार का पुतला जलाया। पुतला जलाने वालों में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री मनोज ओझा, उपाध्यक्ष निशीद उप्रेती, लक्षित भंडारी, नीकिता वर्मा, आशीष हावर्ड, हिमांशु ओझा, पवन माहरा, कमलेश जोशी, चंद्रशेखर मखोलिया, दीपांशु वर्मा, अभिषेक बोरा, भूरा मिया, जावेद...