राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया
गौरीगंज, जुलाई 22 -- अमेठी। संवाददाता। लोकसभा के नेता प्रति पक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की दिल्ली में गिरफ्तारी के विरोध में लगातार दूसरे दिन भी केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। बीती रात जिले के विभिन्न कस्बों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया था। वहीं बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज के बाहर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले परिवार के सदस्य राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की गिरफ्तारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.