हाथरस, मार्च 17 -- हाथरस, कार्यालय संवाददाता। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मानहानि के मामले में हाथरस के एमपी एमएलए कोर्ट में अपने अधिवक्ता के जरिए आपत्ति पत्र दाखिल कराया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी। आरोप है कि राहुल गांधी ने बहुचर्चित बूलगढ़ी कांड में बरी हुए तीन युवकों को दोषी बताया था। अपने एक्स पर उन्होंने पूरा वीडियो अपलोड किया था। इसे लेकर तीनों युवकों ने 50-50 लाख रुपये मानहानि का वाद दायर कर रखा है। चंदपा क्षेत्र के गांव बूलगढ़ी निवासी रामकुमार, रवि और लवकुश ने मानहानि का वाद दायर किया है। तीनों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 12 दिसंबर 2024 को उनके गांव का दौरा किया। उसके बाद उन्होंने अपने 'एक्स' अकाउंट पर एक पोस्ट और वीडियो अपलोड की। इस पोस्ट में राहुल गांधी ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.