राहुल गांधी का 20 मई को अमेठी दौरा प्रस्तावित, कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित
गौरीगंज, मई 17 -- अमेठी, संवाददाता। देश के नेता प्रतिपक्ष एवं अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी 20 मई को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे जिले में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और तैयारियाँ भी शुरू कर दी गई हैं। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी दौरे के दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय योगेंद्र मिश्र के आवास पहुँचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना भी व्यक्त कर सकते हैं। पार्टी पदाधिकारी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में जुटे हैं। यह भी पढ़ें- दो दिवसीय दौरे पर 19 को आएंगे राहुल गांधी हालाँकि अभी तक आधिकारिक विस्तृत कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन संभावित दौरे को लेकर संगठन स्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.