नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता।पैदल मार्च के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक युवक को कोहनी मारते हुए वीडियो सामने आने पर आम आदमी पार्टी ने निशाना साधा है। पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर राहुल गांधी के साथ-साथ दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह का एक युवक को थप्पड़ मारते हुए भी वीडियो साझा कर कहा कि जैसी कांग्रेस, वैसी भाजपा।आम आदमी पार्टी ने दोनों वीडियो को साझा कर दिखाया कि दोनों ही दलों के नेता जेन-जी को मार रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि युवक राहुल गांधी के पीछे चल रहा है और कांग्रेस का समर्थक है। यह भी पढ़ें- राहुल ने पकड़ी डीके की कॉलर? वीडियो शेयर कर भड़के हिमंत, पूछा- कर्नाटक के नेता ये अपमान सहेंगे? पीछे-पीछे चल रहे युवक के ज्यादा नजदीक आने पर राहुल गांधी ने उसके सीने पर कोहनी मारी,...