नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- राहुल गांधी जर्मनी दौरे पर है। वहां पहुंचने के बाद वे स्वेटर में नजर आए। भारत में सफेद टी-शर्ट के लिए मशहूर राहुल गांधी का यह लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने टोल कलेक्शन सिस्टम को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि 2026 के अंत तक पूरे देश में AI आधारित टोल सिस्टम लागू हो जाएगा। टोल प्लाजा पर लंबी कतारें खत्म होंगी और यात्रा आसान बनेगी। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...देशभर में लागू होगा AI आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम आने वाले समय में भारत का हाईवे नेटवर्क पूरी तरह हाई-टेक और स्मार्ट बनने जा रहा है। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि सरकार को भी बड़ा लाभ होगा। हाईवे पर सफर करने वालों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत...