मुंबई, सितम्बर 22 -- महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगते-लगते रह गया। खबर है कि इसकी वजह सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक फोन कॉल था। दरअसल, खबरें थीं कि बुलढाना के एक दिग्गज कांग्रेस नेता भारतीय जनता पार्टी में जाने का ऐलान कर चुके थे। इनका नाम राहुल बोंडरे हैं और वह पूर्व विधायक हैं। खबरें हैं कि राहुल गांधी के एक फोन पर उन्होंने न सिर्फ फैसला बदला, बल्कि कांग्रेस के साथ ही रहने की कसम तक खा ली। कॉल का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, लेकिन लाइव हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चिखली से पूर्व विधायक राहुल बोंडरे ने भाजपा के साथ जाने का मन बना लिया था। वह इस बात का ऐलान फेसबुक ब्रॉडकास्ट के जरिए भी कर चुके थे। कहा जा रहा है कि अगर बोंडरे पाला बदल लेते, तो कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका...