बांका, फरवरी 22 -- बांका। शनिवार को बांका के शिवाजी चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत यादव के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि एआई समिट के अंतिम दिन राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा विदेशी मेहमानों के बीच अनुचित आचरण किया गया, जिससे देश की छवि को ठेस पहुंची है। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की गरिमा को प्रभावित करती हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के रवैये की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा है, लेकिन देश की प्रतिष्ठा से समझौता किसी भी हाल में स्वीका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.