राहुल गांधी का धुंआ निकल चुका है, सीएम योगी ने कांग्रेस नेता की तुलना दिवाली के फुस्स राकेट से की
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला। सीएम योगी ने राहुल गांधी को दिवाली का फुस्स राकेट बताते हुए कहा कि उनका धुंआ निकल चुका है। बार-बार कांग्रेस उन्हें लांच करने की कोशिश कर रही है लेकिन बार-बार फेल हो रही है। कांग्रेस और राहुल गांधी की तुलना बार-बार परीक्षा में फेल हो रहे गांव के उस लड़के से भी की जो हर बार फेल होने पर घर वालों को नया बहाना बताता है। सीएम योगी गोरखपुर में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा से पहले जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस आज असमंजस की स्थिति में है। तमिलनाडु में हारती है तो मौन हो जाती है। वहां पूरा गठबंधन ही हार जाता है। गठबंधन को ही छोड़ देती है क्योंकि इनका कोई सगा नहीं है। हार भी इतनी बार हुई कि अब तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.