हरिद्वार, जून 19 -- हरिद्वार,संवाददाता। ऋषिकुल स्थित कार्यालय में महानगर कांग्रेस (अनुसूचित विभाग) एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को राहुल गांधी का जन्मदिन सादगीपूर्वक मनाया। इस दौरान नेताओं ने उनके संघर्ष, जनसरोकारों और भारत जोड़ो यात्राओं को याद करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। महानगर अध्यक्ष (अनुसूचित विभाग) मनोज जाटव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि राहुल गांधी संवेदनशील, जुझारू और जनप्रिय नेता हैं, जिन्होंने राजनीति को जनता की सेवा का माध्यम बनाया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष रवीश भटीजा ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा आम जनता, किसानों, युवाओं, मजदूरों और महिलाओं की आवाज उठाई है। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी से मनाया, विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संक...