बागेश्वर, जून 19 -- देवेंद्र, बागेश्वर। जिले में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह परिहार के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक और धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ केक काटा और राहुल गांधी की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बच्चों को कॉपी, किताबें, पेंसिल तथा फल वितरित किए। जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह परिहार ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा समाज के हर वर्गों के हितों के लिए काम किए जा रहे है। राहुल गांधी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर पंकज कुमार, राहुल परिहार, जीवन परिहार, पंकज पपोला, नीरज जोशी, राहुल कुमार बाराकोटी और दीपक गाड़िया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गोपेश्वर में कांग्रेस ने...