मुरादाबाद, जून 19 -- ठाकुरद्वारा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर शुक्रवार को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय पर शरबत का वितरण किया गया। नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष जेहरा बी की देखरेख में अब्दुल्लापुर में हाईवे पर रागिरो को शरबत का वितरण किया गया। जिला उपाध्यक्ष वसीम अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष आरिफ एडवोकेट और जिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष जेहरा बी मौजूद रहे। नगर अध्यक्ष शमीम अहमद चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व, स्योहारा रोड स्थित आयशा अस्पताल तथा नवजीवन अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल, दलिया एवं बिस्कुट के पैकेट वितरि...