राहुल गांधी का एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
लखनऊ, मई 19 -- कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार की सुबह करीब 10:55 बजे चौधरी चरण सिंह अन्तराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। यहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से वह सड़क मार्ग से रायबरेली के लिए रवाना हो गए। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, विधानमंडल की अध्यक्ष अराधना मिश्रा, पूर्व विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह, पार्टी प्रभारी दिनेश सिंह, जिलाध्यक्ष रूद्रदमन सिंह बब्लू समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अमेठी से 2027 के चुनावी रण का शंखनाद करेंगे राहुल गांधी यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने बछरावां में 15 लाख की लागत से निर्मित बारात घर का किया लोकार्पण, ग्रामीणों में खुशी की लहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.