राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा होगा ऐतिहासिक : गावा
रुद्रपुर, मई 31 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने रविवार को सिटी क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी चार जून को अल्मोड़ा में जनसभा एवं रैली को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ केंद्रीय और प्रदेश स्तरीय नेता भी शामिल होंगे। गावा ने कहा कि कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों से हजारों कार्यकर्ता रैली में भाग लेंगे। ऊधमसिंह नगर से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी अल्मोड़ा पहुंचेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए संगठन स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- 'राहुल गांधी की जनसभा से राष्ट्रीय स्तर पर उठेंगे मुद्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.