देहरादून, जून 3 -- उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल ने राहुल गांधी के 4 और 5 जून के उत्तराखंड दौरे के दौरान पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन को लेकर सवाल उठाए हैं। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि राहुल गांधी के पूर्व सैनिकों से संवाद पर उन्हें घोर आपत्ति है, चूंकि इसमें उनकी छुद्र राजनैतिक मंशा छिपी हुई है, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस घबराई हुई है। बुधवार को प्रेस क्लब में हुई प्रेस वार्ता में कर्नल कोठियाल ने कहा कि अनेक बार राहुल गांधी ने ऐसे सैनिक विरोधी बयान दिए हैं, जिसमें सैन्य अभियानों का मजाक उड़ाया गया। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का पौड़ी में पूर्व सैनिकों से मिलना आपत्तीजनक कश्मीर में 2017 में पत्थरबाजों को सबक सिखाने और सैन्य टुकड़ी को सुरक्षित निकालने के लिए जब एक आंतकी को मेजर लीतुल गोगोई ने ग...