राहुल गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ दी तहरीर
प्रयागराज, अगस्त 6 -- प्रयागराज संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जार्जटाउन पुलिस को तहरीर देकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव समेत कुछ अन्य नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम कुशवाहा की ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संसद परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान भगवा वस्त्र धारण कर भगवान श्रीराम से संबंधित प्रतीकों का उपयोग करते हुए ऐसे कृत्य किए गए, जिससे हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। तहरीर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सपा सांसद अवधेश प्रसाद समेत अन्य नेताओं पर पप्पू यादव के कृत्य का समर्थन करने का आरोप है। यह भी पढ़ें- Etah News: पप्पू यादव का पुतला फूंककर कार्रवाई की मांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.