हाजीपुर, अगस्त 30 -- लालगंज। महागठबंधन नेता राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को आपत्तिजनक शब्द कहने से मर्माहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने लालगंज तिनपुलवा चौक पर राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के पुतले फूंककर विरोध प्रकट किया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद, तेजस्वी यादव मुर्दाबाद, मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाये। पुतला दहन में भाजपा कार्यकर्ता घनश्याम सिंह, संजीव कुमार, बबीता कुमारी, विनीत सिंह, जैकी सिंह, राजेश तिवारी, रामनारायण चौरसिया, हृदय शाह, प्रेम कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और आक्रोश व्यक्त करते हुए राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के पुतले फूंके। लालगंज-02-तिनपुलवा चौक पर राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के पुतले फूंककर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.